गुमला, मार्च 14 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंसा पंचायत अंतर्गत अरहरा गांव में एक परिवार बीते आठ महीनों से मुर्गी शेड में रहने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार छटन लोहरा का कच्चा मकान पिछले वर्ष जुलाई माह में हुई तेज बारिश के दौरान पूरी तरह ढह गया था। मकान गिरने के बाद से वह अपनी पत्नी बंधन देवी और चार बच्चों के साथ पास के एक मुर्गी शेड में रहकर गुजारा कर रहे हैं। परिवार में सुकरा लोहरा (18), मदन लोहरा (15), सीता कुमारी (13) और चिंता कुमारी (8) शामिल हैं। मकान गिरने के बाद अब तक उन्हें न तो प्रधानमंत्री आवास योजना और न ही अबुआ आवास योजना का लाभ मिल पाया है, जिससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या बनी हुई है।इधर मामले की जानकारी मिलने पर कामडारा के जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना अरहरा गांव पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। उन...