कामडारा में 30 तक कराएं फसल बीमा
गुमला, अगस्त 7 -- कामडारा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की गई। बैठक में अगहनी धान व भदई मक्का फसल का बीमा कराने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।बीडीओ ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों का फसल बीमा कराना जरूरी है। उन्होंने किसानों से 30 अगस्त तक अनिवार्य रूप से फसल बीमा कराने की अपील की। बैठक में बीटीएम, एटीएम, बीएओ, सभी मुखिया, किसान मित्र तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को समय रहते सभी पात्र किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- फसल बीमा कराने को गैर ऋणी किसानों को 14 अगस्त तक मौका यह भी पढ़ें- 31 तक करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.