कामडारा में 12 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण
गुमला, मई 16 -- कामडारा। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थितपशु चिकित्सालय परिसर में शिविर आयोजित कर 12 लाभुकों के बीच बकरी-बकरा का वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सुनील सुरीन प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी और दो बकरा प्रदान किया। लाभुकों में जयंती देवी, शनिचरा मांझी, विजय गोप, अनिकांत सुरीन, प्रतिभा नाग, विजय केरकेट्टा, सरिता देवी व असरीता सहित अन्य शामिल थे। इस मौके पर प्रमुख सुरीन ने लाभुकों से पशुपालन को गंभीरता से अपनाकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीणों की आय बढ़ाने में सहायक साबित होगी। शिविर को सफल बनाने में पशु चिकित्सक डॉ. मधु कुमारी, मोनू देमता, विजय समेत अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.