गुमला, जनवरी 29 -- कामडारा, प्रतिनिधि। रांची- सिमडेगा स्टेट हाईवे पर महाराजा फैमिली रेस्टोरेंट के समीप गुरुवार की शाम करीब छह बजे हाइवा ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चालक विवेक कुमार महतो (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसके साथ बैठे असीम तोपनो (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा स्टेशन टोली निवासी हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडेकेरा मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज गति से आ रहा हाइवा वाहन ओवरटेक करने के दौरान बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल असीम को बेहतर इलाज के लिए रांची रे...