गुमला, मई 5 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को सीओ जन गणना चार्ज पदाधिकारी सुप्रिया एक्का की अध्यक्षता में स्व-गणना जागरूकता बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में भारत की जनगणना 2027 को लेकर स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- स्व-गणना से जनगणना में बढ़ेगी पारदर्शिता : सीओबैठक की जानकारी सीओ सुप्रिया एक्का ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत15 मई तक स्वगणना का कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि स्वगणना से कम समय में गणना कार्य पूरा करने में सहूलियत होगी। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जो राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- जिम्मेदारियों के साथ जनगणना का कार्य करेंगणना की प्रक्रिया उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान स...