गुमला, अप्रैल 11 -- कामडारा। स्कूल रूआर 2026 के तहत 13 अप्रैल को प्रखंड परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। इसका उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी बच्चों का नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। बीडीओ जोसेफ कंडुलना ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...