गुमला, मार्च 1 -- कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भव्य फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किया गयाकार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों व ग्रामीणों में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। शुरुआत पोकला गेट से स्टेडियम तक निकाली गई फिट इंडिया साइकिल रैली से हुई। जिसमें करीब पांच सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इसके बाद स्टेडियम मैदान में फुटबॉल, वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गुमला जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने आयोजन को ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति सशक्त करने की दिशा में सफल पहल बताया। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.