गुमला, अप्रैल 27 -- कामडारा। कामडारा थाना क्षेत्र के सुरहु मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शेख सोनू (28वर्ष) और असलम अंसारी (27वर्ष), दोनों निवासी कातिन पाड़ा,पुरुलिया प. बंगाल, बाइक से झारसुगुड़ा उड़ीसा से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर सुरहु मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों के पैर टूट गए।घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में बसिया रेफरल अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- मांडर में कार-बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों क...