कामडारा में सड़क बाइक सवार की मौत,एक घायल
गुमला, जून 20 -- कामडाराप्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरुमकेला गांव के समीप शुक्रवार देर रात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध बाइक चालक की मौत हो गई,जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान पकरा गांव निवासी 61 वर्षीय भोशा मुंडा के रूप में हुई है, वहीं घायल व्यक्ति बहुरा एक्का बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों कटवा चलंगी टोली स्थित अपने दामाद अमृत होरो के घर मेहमान गए थे। शुक्रवार रात बाइक से वापस घर लौटने के दौरान मुरुमकेला के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में भोशा मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बहुरा एक्का को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.