गुमला, मार्च 17 -- कामडारा। पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कामडारा थाना परिसर में 18 मार्च को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे होने वाली इस बैठक में ईद, सरहुल व रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने प्रखंड के सभी प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों से बैठक में उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...