गुमला, मई 5 -- कामडारा। असम, प.बंगाल और पांडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा प्रखंड कमेटी कामडारा के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कामडारा में आतिशबाजी की गई और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयकारे लगाए। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। यह भी पढ़ें- जीत पर भाजपा ने अबीर गुलाल व मिठाई खिलाकर मनाया जश्न यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में मिली प्रचंड बहुत पर मनाया विजय उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...