गुमला, अप्रैल 20 -- कामडारा। थाना क्षेत्र के रेड़वा स्कूल के समीप सोमवार को एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में सुकवन केरकेट्टा रेड़वा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना दिन के करीब 11 बजे की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...