कामडारा में बजरंगबली मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर हुआ भूमि पूजन
गुमला, मई 13 -- कामडारा। महादेव मंडा परिसर कामडारा में बुधवार को बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। पंडित देवनारायण मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण शामिल हुए। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि जीर्णोद्धार से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। श्रद्धालुओं ने निर्माण कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.