गुमला, मार्च 27 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के मॉडल स्कूल कुदा के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नया एंबुलेंस पुणे से कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी दौरान खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पहुंची। हालांकि इस दुर्घटना में एंबुलेंस चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.