गुमला, मार्च 14 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रेडवा और सरिता पंचायत में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर हो गए। पहली घटना रेडवा पंचायत के धरनापुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई। जंगली हाथी गांव के बीचोबीच घुस आया और आंगनबाड़ी सेविका एलिस गुड़िया के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हाथी ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए रखे चावल को भी खा लिया। हाथी के गांव में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथी को खदेड़ कर रेडवा की ओर भगा दिया। वहीं दूसरी घटना सरिता पंचायत के जर्राटोली गांव में शनिवार तड़के करीब चार बजे हुई, जहां हाथी ने ग्रामीण सुरजू कोनगाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.