गुमला, जून 16 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के छठ तालाब में सीढ़ी निर्माण योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में गठित लाभुक समिति को दरकिनार कर दूसरी समिति के माध्यम से निर्माण कार्य कराया गया।वर्ष 2024 में छठ घाट सीढ़ी निर्माण के लिए लाभुक समिति का गठन किया गया था। योजना का संचालन इसी समिति के माध्यम से किया जाना था। इसके लिए झारखंड राज्य सहकारिता बैंक लि. कामडारा शाखा में समिति के नाम से खाता भी खोला गया था।

जांच की मांग ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी योजना को लंबे समय तक लंबित रखा गया। बाद में राशि उपलब्ध होने पर पूर्व समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को बिना जानकारी दिए दूसरी समिति...