गुमला, जनवरी 2 -- कामडारा। गुरुवार की रात्रि करीब 7.30 बजे कोंसा गांव निवासी निरंजन प्रसाद के खलिहान में रखे पुआल और सरगुजा जल कर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि जब खलिहान में आग धू-धू कर जलने लगी,तो उनकी नजर पड़ी और वे दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आगजनी की घटना से निरंजन प्रसाद की परेशानी बढ़ गई।क्योंकि मवेशियों के लिए रखा पुआल और सरगुजा जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोंसा मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। भुक्तभोगी ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.