गुमला, जून 11 -- कामडारा। प्रखंड में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। छोटा पावर हाउस में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार पर पेड़ की डालियां गिरने से तार टूट गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई।इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार गिर जाने से पूरा क्षेत्र ब्लैक आउट हो गया है। विभागीय कर्मी मरम्मत कार्य में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पूरे इलाके में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कामडारा में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित,कई जगह नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...