गुमला, मार्च 17 -- कामडारा,प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान में मंगलवार को भाजपा कामडारा प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ उसकी मजबूती को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान मंडल इकाई के उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहु, संजय साहु, चुनु बड़ाईक, सुदर्शन सिंह, विशाल सिंह और राजकिशोर साहु को मनोनीत किया गया। वहीं महामंत्री पद पर श्याम प्रसाद, विनायक दास और कामेश्वर सिंह (लतरा) को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद पर गोवर्धन साहु, राजू साहु (हांफू), निर्मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र (लोयंगा), रमेश सिंह (कुलबुरु), गोपाल सिंह (अकरा), दलभंजन सिंह, विनोद गोप, शंकर साहु और शिवदयाल सिंह को शामिल किया गया।कोषाध्यक्ष के रूप में विशुन गोप व मन्ना सिंह, कार्यालय मंत्री के रूप में तिलक...