गुमला, अप्रैल 16 -- कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बुधवार भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कामडारा थाना क्षेत्र के कोटबो मोड़ के समीप दोपहर करीब दो बजे हुए हुई। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो शिक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।जानकारी के अनुसार राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सेमरटोली के सरकारी शिक्षक धनेश्वर गोप (निवासी केनालोया,कामडारा) और सहायक अध्यापक बहुरन सिंह (निवासीकोंसा, सेमरटोली) एक ही बाइक पर सवार होकर जनगणना कार्य के सिलसिले में कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही लाल रंग की कार ने कोटबो मोड़ के पास उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों शिक्षक बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद का...