कामडारा के अरहरा में धुमकुड़िया भवन विवाद सुलझा
गुमला, अप्रैल 11 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंसा पंचायत अंतर्गत अरहरा गांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर पिछले छह माह से चल रहा विवाद शनिवार को सुलझ गया। बसिया अनुमंडल प्रशासन की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।जानकारी के अनुसार, बजार टांड़ में धुमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर सरना समाज के दो पक्षों में विवाद गहरा गया था। शुक्रवार को कामडारा थाना परिसर में करीब चार घंटे तक बैठक कर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की थी।इसके बाद शनिवार को एसडीपीओ नाजीर अख्तर ने बसिया अनुमंडल कार्यालय में पुनः दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.