पटना, मार्च 8 -- बिहार-झारखंड विद्युत परिषद फील्ड कामगार यूनियन ने अपने कार्यालय में यूनियन के महामंत्री अमरेन्द्र मिश्रा के निधन पर उनकी स्मृति में यूनियन सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान सदस्यों ने अपने दिवंगत नेता को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा का निधन यूनियन के लिए अपूरणीय क्षति है। यूनियन सदस्यों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.