बोकारो, अप्रैल 20 -- बेरमो। जारंगडीह कोलियरी उत्खनन विभाग के ईएण्डएम विभाग के मजदूरों ने रविवार को प्रबंधन द्वारा संडे कटौती का विरोध किया। यहां मजदूरों का समर्थन सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव वरुण कुमार सिंह ने किया। कहा कि ईएंडएम विभाग जरूरत पड़ने पर मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12-12 घंटे काम लेती है। लेकिन रविवार के दिन बैठा दिया जाता है। इसलिए सारे मजदूरों ने निर्णय लिया है कि वे लोग 26 दिन ही काम करेंगे। मजदूरों ने प्रबंधन की दोहरी नीति के खिलाफ नारेबाजी भी किया। फिर संडे ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए वापस चले गए। अशोक कुमार ओझा, सेवा मंडल, रामचंद्र मंडल, छोटन यादव, खेमन महतो, नंदलाल मंडल, कैलाश महतो, वाले गोप, अशोक, डुमर मंडल, गुलाब चंद्र मांझी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...