अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ डिपो कार्यशाला प्रांगण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई। जिसमें कामगारों के परिश्रम के मुताबिक न्यायोचित दाम मिलने का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम की घोषणा की। प्रदीप शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अब केवल श्रम नहीं देता, बल्कि वह उद्योग का साझेदार है। उद्योग में साझेदारी के माध्यम से ही विभाग और कर्मचारी दोनों की उन्नति संभव है। शंकर लाल ने कहा कि संगठन का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रहित है। हम रोडवेज सेवा को बेहतर बनाएंगे, लेकिन अपने परिश्रम का न्यायोचित दाम लेने से पीछे नहीं हटेंगे। विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को राष्ट्रभक्ति के सूत्र में बंधकर एकजुट रहने का आह्वान किया। अलीगढ़ व बुद्ध व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.