फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। खाड़ी देशों में जारी युद्ध और गैस आपूर्ति में आई कमी का असर शहर के विकास कार्यों पर गहराता जा रहा है। नगर निगम, एचएसवीपी और अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे अधिकांश निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। कामगार न मिलने के कारण सीवर, पेयजल लाइन और सड़कों का निर्माण बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के नगर निगम और एफएमडीए की तरफ से अलग-अलग इलाकों में सीवर लाइन डालने, पेयजल पाइपलाइन बिछाने और सड़कों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन अब ये सभी काम अधर में लटक गए हैं। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में खुदाई के बाद काम को बीच में छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें तोड़ दी गईं, लेकिन पाइप डालने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.