कामगारों की मांगों पर प्रबंधन से वार्ता करेगी हटिया मजदूर यूनियन
रांची, मई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी की मान्यता प्राप्त हटिया मजदूर यूनियन इस सप्ताह मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर निदेशकों के साथ बैठक करेगी। यूनियन की रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि 2018 व 2023 में नियुक्त तकनीकी कामगारों के लंबित प्रमोशन पर प्रबंधन से सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। सप्लाई मजदूरों के वेतन, लंबित डीए व एरियर का शीघ्र भुगतान व केंद्रीय वेतनमान की मांग उठाई जाएगी। बैठक में बंद पड़ी कैंटीन को चालू कराने, पीएफ लोन की सुविधा देने, 12वीं कक्षा तक बच्चों की फीस माफी पर पहल करने व 2018 में नियुक्त तकनीकी मजदूरों को हाउस रेंट भुगतान कराने की मांग उठाई गई। यूनियन ने आरोप लगाया कि पिछले आंदोलन के समय कुछ नवोदित नेताओं की वजह से मजदूरों को मिले कई अधिकार समाप्त हो गए।यूनियन ने सभी कामगारों से उत्पादन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.