कामख्या-आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहंुची, यात्री परेशान
खगडि़या, अगस्त 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें गुरुवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15621 कामख्या-आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से पहंुची। वही 15945 डाउन मुंबई-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चली। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। इसके अलावा 14604 डाउन अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट चली। जबकि 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। वहीं 15656 कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.