इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता जिला पंचायत की बैठक में कहा गया कि कुछ अधिकारी कार्य में लापरवाही बरत रहे है। इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही पीडब्लूडी की सड़कों व अन्य निर्माण कार्यो के शिलान्यास के कार्यक्रम जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा का मामला भी गर्माया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक् में कहा गया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। सदस्यों ने कहा कि भोगनीपुर प्रखंड में ज्यादा मात्रा में मिट्टी उठान कार्य होने से पेड़ों की जड़ें निकल आने की समस्या हो गई है जिससे वहां पर मिट्टी उठान को रोक जाए। भट्टा मानपुर व अन्य क्षेत्रों में ईंट भट्टों के कारण मिट्टी सड़कों पर उड़ती है जिससे सड़कों की स्थिति खराब होती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बैठक में ...