शामली, मई 21 -- शामली। सीएचओ यूनियन एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने शीघ्र भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद रखा इस कारण स्वास्थ्य विभाग का कामकाज बाधित रहा। गुरुवार में एनएचएम के तहत जनपद भर में तैनात कर्मचारी काम काज बंद रखकर सीएमओ दफ्तर पर एकत्रित हुए। इसके चलते टीकाकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य नियमित कार्यक्रम व स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज बाधित रहे। यह भी पढ़ें- बिलारी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू सीएमओ दफ्तर पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए एनएचएम कर्मचारिय...