गोरखपुर, मार्च 3 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल संघर्ष के खाड़ी देशों तक फैलने से यहां जीवन-यापन कर रहे भारतीय भी तनाव में है। लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। जब-तब होने वाले धमाकों सभी भयाकुल हैं। कई इलाकों में कामकाज पूरी तरह ठप है। एयरस्पेस बंद होने की वजह से कई लोगों का पर्व खराब हो गया है। हालांकि इन देशों की सरकार द्वारा मोबाइल पर मैसेज व सायरन के माध्यम से सभी को लगातार सचेत किया जा रहा है। हर कोई सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर रहा है। सरकारी निर्देशों का कर रहे पालन दुबई में रहकर काम करने वाले और मूल रूप से देवरिया क्षेत्र के करौंदी (भलुअनी) के रहने वाले अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि शुरू में बिगड़े हुए माहौल से थोड़ा डर लगा था, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद सब सामान्य-सा लगने लगा है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों की अलग-अलग कहानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.