कामकाजी महिलाओं को लेकर योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इस जिले में आधुनिक हॉस्टल बनाएगी यूपी सरकार
लखनऊ, जुलाई 21 -- Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट ने यूपी की कामकाजी महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वाराणसी में यूपी सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए 500 क्षमता बेड वाले आधुनिक हॉस्टल का निर्माण कराएगी। 6000 वर्गमीटर सरकारी जमीन महिला कल्याण विभाग को निश्शुल्क दी जाएगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। यह जमीन हरिजन इंडस्ट्रियल गवर्नमेंट, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम दर्ज है जिसे अब महिला कल्याण विभाग के पक्ष में स्थानांतरित किया जाएगा। इस छात्रावास का निर्माण शत-प्रतिशत राज्य सरकार के वित्त पोषण से किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वाराणसी में 6000 वर्ग मीटर भूमि पर 500 क्षमता का एक छात्रावास बनाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है। बजट में 7 छात्रावास बनाने का प्रावधान था, जिसमें से झांसी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.