लातेहार, फरवरी 16 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान तथा 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। इसी क्रम में नगर पंचायत चुनाव को लेकर कामकाजी महिलाओं ने नगर क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत एवं जमीनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा । कामकाजी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए ऐसे योग्य, ईमानदार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रत्याशी का चयन होना चाहिए, जो लातेहार नगर पंचायत की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर कामकाजी महिलाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए गंभीर प्रयास करे। कामकाजी महिलाओं ने सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.