कामकाजी छात्रों के लिए एनआईटी में शाम में चलेंगी कक्षाएं
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में अब शाम को भी कक्षाएं चलेंगी। ये कक्षाएं कामकाजी छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी।
पार्ट टाइम एमटेक कोर्स की शुरुआत इन कामकाजी छात्रों के लिए संस्थान ने पार्ट टाइम एमटेक कोर्स शुरू किया है। पार्ट टाइम एमटेक में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कोर्स में जमशेदपुर एवं आसपास की विभिन्न कंपनियों, उद्योगों और सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत इंजीनियर अपनी नौकरी के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे और एनआईटी में पार्ट टाइम एमटेक कोर्स में नामांकन ले सकेंगे। संस्थान द्वारा कामकाजी विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर तीन वर्षीय पार्ट टाइम एमटेक कार्यक्रम डिजाइन किया गया है, जिसके अंतर्गत सात विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.