बोकारो, फरवरी 25 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। यज्ञ से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार,बारिश के साथ सनातन धर्म को मजबुती मिलती है। उक्त बातें वृंदावनधाम से पहुंचे आरती शाश्वत ने कुसुमकियारी में आयोजित सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत कथा वाचक उपदेशवाण में कही। उन्होंने कहा कि।काम , क्रोध, लाभ नरक के द्वार हैं इससे आमजनों को बचना चाहिए। कथावाचक ने दक्ष यज्ञ में सती के देहत्याग के बाद बाद पुनः शिव को पति रूप में पाने का वरदान, कुंती कृष्ण संवाद, भीष्म का देहत्याग, राजा परीक्षित का अभिशाप, श्री मद भागवत कथा श्रवण से मुक्ति पर प्रकाश डाला गया। यज्ञ के आहुती से देवी देवता प्रसन्न होते हैं। क्षेत्र में न केवल धर्म का प्रचार प्रसार होता है बल्कि जीवों में प्रेम,भाईचारा सदभावना का विकास के साथ साथ पर्याप्त बार...