शामली, अप्रैल 9 -- शामली। जनपद क्षेत्र के गांव काबड़ौत स्थित केंद्रीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया आरंभ होते ही गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने केंद्रीय विद्यालय खुलने को क्षेत्र के बच्चों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि अब गांव और आसपास के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रमुख लोगों ने विद्यालय प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। गांव प्रधान राजीव मलिक और वीरसिंह मलिक ने कहा कि विद्यालय के विकास और संचालन में ग्रामवासी पूरी तरह से सहयोग करेंगे, ताकि यहां पढ़ने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.