आगरा, अप्रैल 11 -- पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में 50 दिव्यांग छात्र/छात्राओं को कई प्रकार के सहायक उपकरण 25 एमआर किट, 6 ब्रेल किट तथा 19 श्रवणयंत्र का वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने को मेहनत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग बच्चे पैरा ओलंपिक के साथ खेल, कंप्यूटर, बिजनेस हर विधा में आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार सस्ती ऋण सुविधा, विभिन्न स्किल की ट्रेनिंग देकर दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने कॉकलियर इम्प्लांट के 4 बच्चों तथा उनके परिजनों के साथ वार्ता भी की। इस अवसर पर उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग शैलेंद्र श्रीवास्तव,...