संभल, जनवरी 4 -- थाना ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के गांव नेकपुर मुख्तियारपुर में शनिवार सुबह उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब खेतों में काम कर रहे किसानों ने जंगल से निकलकर आए तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुआ नजर आते ही किसानों के होश उड़ गए और वह शोर मचाते हुए जान बचाकर गांव की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार नेकपुर मुख्तियारपुर के जंगल से सटे खेतों में विपिन शर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रेमराज शर्मा व सरदार हरजिंदर सिंह के खेतों के पास सरदार अमरजीत सिंह ने तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखते ही उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी सतर्क हो गए और सभी अपनी जान बचाने के लिए खेत छोड़कर गांव की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी विपिन शर्मा द्वारा डीएफओ संभल को दी गई। सूचना मिलते ही रेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.