काफिला ए बनी असद जुलूस निकाला
बहराइच, अगस्त 8 -- बहराइच, संवाददाता । नवासा ए रसूल हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व बहत्तर शोहादाए कर्बला की शहादत के चालीसवें के मौके पर शाही कर्बला में शनिवार को एक मजलिस हुई। जिसे मौलाना सैयद फ़ैज़ अब्बास जैदी महमूदाबाद ने खिताब किया। मौलाना सैयद फैज अब्बास जैदी ने जब दफन ए शोहदाए कर्बला का मंजर बयान किया तो अजादार गमगीन हो गए। बाद खत्म मजलिस शबीहे ताबूत हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और काफिला ए बनी असद बरामद किया गया। ताबूत की जियारत करने के लिए सब पहले से ही जमा हो गए थे। ताबूत के आगे मिट्टी के पांच घड़ों में पानी था। जो बच्चे अपने सिरों पर उठाए हुए थे। पांच लोग फावड़े अपने कन्धों पर रखे चल रहे थे। ताबूत के साथ अलम आगे आगे चल रहे थे। ताबूत की जियारत करने को हजारों लोग कर्बला में मोजूद थे। कर्बला से ताबूत निकल कर बाहर कर्बला के परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.