कापर से भरे चलते ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
शामली, जुलाई 17 -- हसनपुर लुहारी। थाना भवन चरथावल मार्ग दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे गांव खयावडी कट के निकट तांबे के मंडलों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में ट्रक में लदा लाखों रुपये का तांबा जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे गांव खयावडी कट के निकट से तांबे के मंडलो से भरा ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक के पिछले हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। राहगीरों और पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने शोर मचाकर ट्रक ड्राइवर को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रक में लगी आग, दमकल की टीम ने किया काबू जब तक ड्राइवर गाड़ी रोककर कुछ समझ पाता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.