बस्ती, फरवरी 21 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर के रुधौली चौराहे पर शुक्रवार को बाइक सवार उचक्के ने एक महिला के कान से झाला झपट लिया और भागने लगा। महिला ने साहस का परिचय देते हुए उसे धक्का दे दिया। धक्के से बाइक अनियंत्रित हो गई और उचक्का बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और उचक्के को दबोच लिया। घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचक्के को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोग महिला के साहस की चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला के साहस की वजह से ही उचक्का पकड़ा जा सका है। सोनहा थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव निवासिनी सौला देवी ने तहरीर देकर बताया कि मैं अपनी नतिनी रियांशी को साथ लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे रुधौली थानाक्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.