वाराणसी, सितम्बर 15 -- UP News: यूपी के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के वाराणसी-बेंगलुरु विमान को उड़ाने से पायलट ने मना कर दिया। जिसके बाद शाम 5:05 बजे दूसरा पायलट विमान लेकर रवाना हुआ। वहीं, देरी की वजह से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। सूचना पर सीआईएसएफ जवानों के साथ इंडिगो के अधिकारी पहुंचे और समझाकर यात्रियों को बाहर निकाला। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस का विमान संख्या 6ई 6559 को वाराणसी से 178 यात्रियों को लेकर सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था। पायलट ने कान में दर्द का हवाला देते हुए विमान ले जाने से मना कर दिया। सूचना पर यात्रियों में खलबली मच गई। वे एयरलाइंस पर लापरवाही का आऱोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। एयरलाइंस अधिकारियों ने यात्रियों को समझाकर शांत...