मऊ, फरवरी 18 -- रसूलपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपूर रसूलपुर महुआ बारी में सोमवार की शाम सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान रसूलपुर चौकी प्रभारी नवीन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जांच के दौरान कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे 16 युवक पकड़े गए। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...