लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- लखीमपुर। उचौलिया थाना क्षेत्र के सोनौआ गांव के सामने शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन से कट गया। उसके कान में इयर फोन लगा था और मोबाइल कुछ दूर पड़ा था। सीतापुर शाहजहांपुर रेल लाइन के किनारे उसका शव बरामद हुआ। युवक की पहचान 18 वर्षीय अमित कुमार पुत्र ऋषि कपूर निवासी ग्राम सोनौआ के रूप में हुई है। अमित कुमार अपने माता-पिता के साथ हरिद्वार में काम करता था। वह होली पर अपने गांव सोनौआ आया हुआ था। शनिवार सुबह घर से खेत की ओर जाने की बात कहकर निकला था। आशंका जताई जा रही है रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर उचौलिया थाना पुलिस और जीआरपी रोजा ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...