भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर महिला के कान की बाली छीनने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्रीकांत सुल्तानगंज के आदर्शनगर का रहने वाला है। जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि तारापुर जाने के लिए महिला स्टेशन से बाहर निकल रही थी उसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। छीनी गई बाली भागलपुर में बेचने की बात उसने कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...