कान का झुमका नोच कर भागे बदमाश, महिला घायल
बाराबंकी, अगस्त 22 -- बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रही महिला के कान का एक झुमका नोच कर फरार हो गए। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र निवासी रुद्र लाल सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को उनकी बहू मुस्कान सोनी अपने छोटे देवर चमन लाल के साथ मोटरसाइकिल से कुर्सी क्षेत्र से घर लौट रही थी। शाम करीब छह बजे कुर्सी से अनवारी के बीच एक सफेद और नारंगी रंग की केटीएम बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक का पीछा किया। आरोप है कि चलती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मुस्कान सोनी के बाएं कान का झुमका खींच लिया। झुमका खींचने से उनका कान फट गया और वह घायल हो गईं। इसके बाद बाइक सवारों का पीछा किया गया, लेकिन सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ जाने के कारण आरोपी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.