हरदोई, मार्च 3 -- शाहाबाद। अगमपुर के पास महिला सभासद की बहू के कान का झाला नोचकर फरार होने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, 11 हजार नकद और लूटा झाला बरामद किया है। पाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला पटियानीम की सभासद रामदेवी का बेटा रंजन अपनी पत्नी रोशनी के साथ 17 फरवरी को हरदोई रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे दंपति शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली-शाहाबाद मार्ग पर अगमपुर के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रोशनी के कान का झाला नोच लिया। घटना के बाद पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि तीन मार्च की सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक बदमाश नरहाई मो...