मुरादाबाद, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय पर्व होली समिति के तत्वावधान में बाजीगरान स्थित खत्री धर्मशाला से रंगभरी एकादशी की शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया। इसके साथ ही होली का जयघोष होने लगा। हर तरफ फूलों और गुलाल की बरसात होने लगी। भगवान गणेश की झांकी की अगुवाई में शोभायात्रा आगे बढ़ने के साथ ही डीजे और बैंड से होली के गीत गूंजने लगे। इसमें शामिल राधा-कृष्ण की फूलों की होली, ब्रज की लठमार होली, संगम मार्ग मेले की झांकी, शिव बारात, शिव-पार्वती, राम दरबार आदि झांकियां सभी को आकर्षित करती रहीं। आगे घोड़ों पर भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न चारों भाई सवार रहे। आखिर में बग्गी पर शोभायात्रा के संस्थापक विशंभर नाथ टंडन की तस्वीर रही। रास्ते भर लोग बरसाते रहे पुष्प और गुलाल कान्हा और राधिका की हुरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.