कानपुर, मार्च 8 -- गुजैनी स्थित रामलीला मैदान जी ब्लॉक में रविवार को जन जागृति मंच के तत्वावधान में फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कान्हा, राधा और सुदामा के स्वरूपों के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, डॉ. हेमंत मोहन, उमा शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...