चित्रकूट, अप्रैल 25 -- चित्रकूट, संवाददाता। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने मुख्यालय कर्वी से सटे डिलौरा में नगर पालिका से संचालित कान्हा गौशाला की व्यवस्थाएं देखी। मौके पर हरे चारे की उपलब्धता न मिलने पर उन्होंने किराए में जमीन लेकर हरा चारा का इंतजाम करने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए।कान्हा गौशाला में मौजूदा समय पर करीब पांच सौ गोवंश संरक्षित है। यहां पर देखरेख के लिए लगाए गए चार गौरक्षक देवीदयाल, अशोक, रामकिशोर, इन्द्रपाल व एक चौकीदार जय प्रसाद उपस्थित मिले। गौवंशो के भरण-पोषण को लेकर करीब 1200 कुंतल भूसा, 60 बोरी आटा, 20 बोरी चोकर उपलब्ध मिला। हरे चारे की उपलब्धता गौशाला में नही मिली। एडीएम ने निर्देश दिए कि टीनशेड पर बोरा डालकर दिन में दो-तीन बार पानी का छिडकाव कराया जाए। ताकि गोवंशो को गर्मी से राहत मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.