जौनपुर, मई 3 -- मुंगराबादशाहपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को दिन में तीन बजे नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर के धौरहरा वार्ड में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, जेई सिविल प्रशांत राय, जेई जल ओम प्रकाश, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नोडल अधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.